बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है। बच्चियों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की प्रशंसा की। पुलिस के अनुसार गत 2 अप्रैल को परिजनों ने थाना खानपुर में सूचना दी थी कि उनकी दो नाबालिग बच्चियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। एसएसपी के निर्देशन में सक्रिय हुई थाना पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों बच्चियों को छह घंटे के भीतर खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार के लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए सराहना की। इस अभियान में थाना प्रभारी रितेश कुम...