गोरखपुर, मार्च 12 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र से लापता दो बच्चों को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को एक महिला ने अपनी 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटे के खो जाने की सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना सहजनवा में मुकदमा दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से दोनों बच्चों को खोज निकाला। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.