रायबरेली, अप्रैल 18 -- रायबरेली संवाददाता। शहर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली गुल रही। लोगो को कई घंटे बिजली के बिना रहना पड़ा। इस गर्मी में अचानक गुल हो रही बात बिजली ने मुश्किल कर दी है। कई दिन से यह गुल हो रही है। इसे लेकर शहर वासी परेशान हो रहे हैं। शहर के तेलियाकोट, इंदिरानगर, सुभाष नगर में सुबह से दिक्कत रही। सुभाष नगर के लोगों ने बताया कि करीब पांच से छह घंटे बिजली नहीं मिली। इससे मुहल्ले वासी इस गर्मी में बेहाल रहे। एक तो लगातार तपन बढ़ रही है इस समय तनिक भी देर बिजली कटना समस्या खड़ी कर देता है ऐसे में अगर कई घंटे बिजली न मिले तो क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- गर्मी में उड़ा डीओ, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। उधर कठगर फीडर में रोजाना रात में कई बार बिजली लापत...