लखनऊ, अप्रैल 11 -- मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। समस्या है कि स्लीपर क्लास की बोगी में क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए हैं। वॉश रूम तक गंदे हैं और पानी की भी दिक्कत है, जिससे यात्रा कष्टदायक हो रही है। बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल से दिल्ली जा रहे यात्री सुमन सिंह ने छह घंटा की देरी से चल रही इस ट्रेन को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि रूटीन ट्रेनों से अधिक किराया लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने का क्या फायदा जब यह समय से नहीं चलती। रक्सौल-आनंद विहार स्पेशल के तीन घंटे देरी से चलने पर नाराज यात्री शुभम ने स्लीपर क्लास में क्षमता से अधिक जनरल टिकट के यात्रियों से हो रही परेशानी बताई। हालांकि रेलवे ने स्टाफ को भेज कर भीड़ नियंत्रित करने की बात कही है। मैनाली-डालीगंज पैसेंजर के यात्री हरीओम मिश्रा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.