बरेली, मई 3 -- औद्योगिक क्षेत्र सीबीगंज में एचडीडी मशीन से तेल कंपनी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हुई घटना के बाद दोपहर ढाई बजे पीएनजी आपूर्ति बहाल हो सकी। बिना सूचना एवं अनुमति के हो रहे कार्य के कारण सीयूजीएल की गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से छह घंटे तीन हजार उपभोक्ताओं के घरों के चूल्हे नहीं जले। वहीं तमाम लोगों की दिनचर्या भी इस कारण प्रभावित हुई। सीयूजीएल के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे औद्योगिक क्षेत्र सीबीगंज में बिना अनुमति किए गए खोदाई कार्य के दौरान अंडरग्राउंड पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण सीबीगंज, आनंद विहार कॉलोनी, स्वाले नगर, ग्रीन सिटी, कर्मचारी नगर, कृष्णा काउंटी, वसंत विहार, परतापुर क्षेत्र के तीन हजार उपभोक्ताओं की गैस सप्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.