संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बीती रात आई आंधी ने समूचे जिले को अपने आगोश में ले लिया। रात में धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। हवाओं की जोर से फाटक इस तरह से खटखटा रहे थे जैसे कोई फाटक तोड़ देने के लिए आतुर दिख रहा है। आंधी का असर देर रात तीन बजे के करीब बंद हुआ है। सुबह किसान अपनी फसलों की बरबादी पर आंसू बहा रहे थे।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। शनिवार की सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही। शाम जैसे जैसे होती गई मौसम उतना ही गंभीर होता गया। आठ बजे तक हवाएं पूरी तरह से शांत हो गई। मौसम का यह व्यवहार तूफान आने के पहले की शांति थी। रात लगभग दस बजे धूल भरी आंधी शुरू हुई। धूल का गुबार उठने से लोगों को कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। गर्मी के कारण जो लोग अपने पशुओं को घर...