बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर बार की तरह इस बार भी बिजली विभाग कमियों को दूर करने के लिए गर्मी शुरू होने के बाद अनुरक्षण कार्य शुरू किया है। यही कारण है कि बुधवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तक शहर में छह घंटे बिजली कटौती की गई। बिजली कटौती का जो निर्धारित समय विभाग ने बताया था, उसके बाद भी आधे से ज्यादा शहर में आपूर्ति नहीं हो पायी, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि शहर की करीब 50 हजार से अधिक आवादी पानी तक के लिए तरस गई। शहर के जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई थी, उसमें दो जिला अस्पताल भी थे। जहां बिजली न होने के कारण न सिर्फ मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा बल्कि कई आवश्यक कार्य बाधित रहे।जिले में आने वाले नौ अप्रैल तक अनुरक्षण कार्य चलेगा। ऐसे में हर दिन शहरी क्षेत्...