फतेहपुर, जून 12 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में शुक्रवार को करीब छह घंटे तक हंगामा चलता रहा। परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं थे। जिस स्थान पर किसान की हत्या की गई थी उसी विवादित जमीन में शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर परिजन व रिश्तेदार अड़े थे। पुलिस और मौजूद राजस्व की टीम ने परिजनों ने विवादित स्थल पर अंतिम संस्कार से मना किया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। जिसके बाद अंतिम संस्कार बारा यमुना घाट किनारे भारी पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में हुआ। बता दें कि अंगदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय तक्कीलाल सोनकर का कई वर्षों से चचेरे भाई रामखेलावन के साथ सड़क किनारे स्थित 18 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर तक्कीलाल का कब्जा था और वहीं उन्होंने एक कोठरी बनवा रखी थी। बुधवार रात करीब 10 बजे ...