लखनऊ, मार्च 8 -- त्योहार मनाने के बाद अब काम पर लौट रहे लोग ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशान हो रहे हैं। छह से सात घंटा की देरी से चल रही ट्रेनों के कारण उन्हें सोमवार को ऑफिस छूटने का डर सताने लगा है। रेलवे से लेट लतीफी को कम करने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि समय से ऑफिस पहुंच जाएं। एक दिन का नुकसान न हो और न ही उन्हें अधिकारी की नाराजगी का शिकार होना पड़े। छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल से यात्रा कर रहे अक्षय मौर्य ने छह घंटा देरी से चल रही ट्रेन की लेट लतीफी को काम करने का अनुरोध एक्स पर पोस्ट कर रेलवे से किया। अयोध्या कैंट से दिल्ली जा रही अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस के यात्री मनोज कुमार ने सात घंटा की देरी पर नाराजगी जताई। कहा यही हाल रहा तो समय से ऑफिस कैसे पहुंच पाएंगे। मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस के एक घंटा सिधौली स्टेशन पर रोकने पर यात्र...