जहानाबाद, जनवरी 30 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एवं विधि - व्यवस्था के मधेनजर विभिन्न सड़क मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले छह घंटे के विशेष चेकिंग अभियान ( एस ड्राइव) में सात लाख 71 हजार पांच सौ रुपये जुर्माने की वसूली की गयी। शुक्रवार आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम छह से रात नौ बजे तक और शुक्रवार की सुबह सात से दस बजे तक सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग के विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाते पकड़े गए लोगों से 52 हजार रुपये फाइन वसूले गए। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने वाले से 35 हजार पांच सौ रुपये, ट्रिपल राइडिंग करने वालों से चार हजार रुपये, बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले से 10 हजार रुपये, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों से ...