कोडरमा, जनवरी 22 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। डीवीसी की ओर से मरम्मत को लेकर गुरुवार की दोपहर 12 बजे से लेकर शाम करीब 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। लगभग छह घंटे तक चली इस कटौती से पूरे कोडरमा जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होते ही घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों, छोटे उद्योगों और पेयजल व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा। कई इलाकों में मोटर नहीं चल पाने के कारण पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा। वहीं दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप रहा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से अस्पतालों, निजी क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों में भी कठिनाइ...