वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर खराब मौसम का असर रेल परिचालन पर साफ तौर पर देखने को मिला। इसके चलते दिल्ली, आगरा समेत इस रूट से वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशन पर पहुंचने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें एक बार फिर काफी विलंब से पहुंचीं। इनमें नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सर्वाधिक 6 घंटे 10 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। वहीं हापा-नाहरलागुन फेयर स्पेशल 5 घंटे 30 मिनट, बठिंडा-बलूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट, आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट और नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट विलंब से चलीं। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.