गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, वंदना। जनपद के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 25 जून से 28 जून तक पुडुचेरी में राष्ट्रीय फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में ये छह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें चार खिलाड़ी महिला टीम और दो खिलाड़ी पुरुष टीम में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष टीम को किट वितरित कर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। उत्तर प्रदेश नेटबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभा ने बताया कि महिला टीम में इशिका खारी, नेहा यादव, ट्विंकल और प्राची मंडल शामिल हैं। वहीं पुरुष टीम में प्रशांत और आर्यन शामिल हैं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन और उत्तर प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव नितिन कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट ...