गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- जमानियां। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल तीरंदाजी ट्रायल में गाजीपुर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया। मुजफ्फरनगर के सोरम में दो दिसंबर को आयोजित इस ट्रायल में प्रदेश भर के शीर्ष तीरंदाजों ने भाग लिया, जिसमें द्रोणा तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल छह खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी जगह पक्की की। चयनित खिलाड़ियों में रिकर्व पुरुष वर्ग से रोहित कुमार और शैलेन्द्र, रिकर्व महिला वर्ग से भावना और खुशी श्रीवास्तव और कंपाउंड पुरुष वर्ग से राघवेंद्र और प्रशांत गुप्ता शामिल हैं। सभी तीरंदाजों ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन स्कोर दर्ज कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, जो 12 से 19 दिसंबर त...