प्रयागराज, जून 23 -- ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर हनुमानजी के मंदिरों में आस्था उमड़ी। बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी का महंत बलवीर गिरी की अगुवाई में ब्रह्म मुहूर्त में ढाई क्विंटल सेव, डेढ़ क्विंटल आम, एक क्विंटल संतरा, एक क्विंटल अनार, पचास किग्रा केला के साथ ही रजनीगंधा, अपराजिता, गेंदे का फूल और उसकी पंखुड़ियों से शृंगार किया गया। पंचद्रव्य से अभिषेक व आरती उतारने के बाद भोर में साढ़े चार बजे मंदिर का कपाट दर्शन के लिए खोला गया। गर्भगृह में बड़े हनुमानजी के अलौकिक स्वरूप का दर्शन करने को किला घाट तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर एक बजे तक अनरवत दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- अंतिम बड़े मंगल पर दर्शन पूजन को लगी मंदिरों में भीड़, जगह-जगह लगे भंडारे शाम को मंदिर परिसर से लेकर गर्भगृह तक को फूलों से सुसज्जित किया गया।...