गिरडीह, दिसम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आउटसोर्सिंग कर्मियों के लंबित वेतन, ईपीएफ, ईएसआई में गड़बड़ी आदि पर जेएलकेएम ने सिविल सर्जन कार्यालय सह सदर अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बुधवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन में केन्द्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि सदर अस्पताल सहित सभी 12 प्रखंडों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन पिछले दो माह से लंबित है। ये कर्मी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स और शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन है। कहा कि कर्मियों ने 10 दिसम्बर को इस संदर्भ में आवेदन भी दिया, लेकिन इनको वेतन दो माह के लंबे अंतराल के बाद भी भुगतान नहीं कराया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...