गिरडीह, मार्च 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना में छह लोगों के विरुद्ध मारपीट व गाली-गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान पटेल नगर निवासी गीता देवी पति आनंद सिंह की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में सिहोडीह निवासी उमेश यादव, राजेश यादव, प्रमोद यादव, सचिन राम, शंकर राम एवं रानी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...