गोरखपुर, फरवरी 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया अतरहवा टोला निवासी कुसुम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वह नल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान बनवारी, सुमित्री देवी, कविता, सविता, भरत और दीपक किसी अन्य पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी देवरानी पिंकी देवी मौके पर पहुंची तो आरोप है कि उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस दौरान आरोपितों ने कुसुम देवी का मंगलसूत्र और देवरानी पिंकी देवी की कान की बाली छीन ली। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित घर पर पत्थरबाजी करते हुए फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.