छह के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी स्व. रामप्रसाद गौतम की पत्नी ऊषादेवी 19 अप्रैल की शाम अपने चचिया ससुर बालक दास के घर पर बैठी थी। आरोप है तभी रंजिशन गांव के कुछ लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे, जाति सूचक गालियां देते हुए उसे और उसकी बेटी को मारने लगे। उसकी चचेरी ननद अंजू गौतम, संजू गौतम को भी पीटा गया। परिवार की सोनम दौड़ी तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मोतीलाल पटेल, बबलू पटेल, पहुलाइन, सीमा पटेल, रीता पटेल, रीना पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.