गोरखपुर, जून 9 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के बड़ी बिलारी निवासी सचिन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौरीचौरा से सामान लेकर वापस घर जा रहा था। गांव के ही रुदल यादव, वीरेंद्र, सुरेंद्र, करण, अर्जुन, सूरज सभी लोग पहले से ही गोलबंद होकर इकट्ठा थे। उनके घर के सामने पहुंचे की सभी लोग लोहे की रॉड, लाठी व डंडा लेकर हमला कर दिया। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...