फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। डीएलएड की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 15 मई के बीच सम्पन्न होंगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। डायट प्रशासन ने जिले के छह केन्द्रों में दो पालियों में परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। यह भी पढ़ें- जेपी विवि: 19 केंद्रों पर 11 से होगी स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षापरीक्षा की तैयारियाँ परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पर्यवेक्षक एवं सचलदलों का गठन किया जा रहा है। डायट प्राचार्या आरती गुप्ता ने बताया कि छह केन्द्रों में कुल 2150 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में 300 परीक्षार्थी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में 400, राजकीय बालिका इंटर कालेज मलवां में 400, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज अलादा...