बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की रिहर्सल के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जनपद के छह केंद्रों पर 25, 26 व 27अप्रैल को परीक्षा कराई जाएगी, इसमें करीब 2200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एएसपी विशाल पांडेय ने गुरुवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूर्ण कर लिए जाएं। यह भी पढ़ें- ह...