कानपुर, जून 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता व एसपी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने लिया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का जायजाभर्ती परीक्षा का आयोजन जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को 6 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रात: 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में लगभग 2 हजार 448 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस परीक्षा केन्द्रों पर हो पानी के बेहतर इंतजामसुरक्षा और गोपनीयता के उपाय डीएम कपिल सिंह ने कहाकि परीक्षा के लिए अकबरपुर महाविद...