बगहा, दिसम्बर 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है इसे लेकर बुधवार को विद्यालय में बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।जिसमें विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल, सभी प्रखण्ड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधिक्षक उपस्थित हुए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सफल,सुचारु एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रवेश परीक्षा के जिला पर्यवेक्षक हरि लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सुचारु एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 2026 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन ...