मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- जिले में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन छह केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा प्रभारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 1410 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में उर्दू और संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1560 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से तीन बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 1407 परीक्षार्थी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- औरैया में डीएलएड परीक्षा में 2763 उपस्थित, 370 ने छोड़ा प्रश्नपत्र तीन दिनों तक चली परीक्ष...