फिरोजाबाद, मार्च 11 -- पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। बुधवार को जिला प्रशासन ने बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा करते हुए परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को होनी है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी की मौजूदगी में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो दिन में चार पाली में संपन्न होगी तथा हर पाली 1920 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.