भदोही, जून 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में छह केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा कड़ाई से अंतिम दिन बुधवार को शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा में गेट पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश मिला। परीक्षा को लेकर हर केंद्रों पर कड़ी निगरानी बनी रही। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का आगमन केंद्रों पर शुरू हों गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में छह केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा का अंतिम दिन रहा। तीन दिन में कुल 17856 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत थे। यह भी पढ़ें- 3392 अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन भी छोड़ दी पुलिस भर्ती परीक्षा जिसमें साढ़े नौ हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं। प्रत्येक दिन दो सत्रों में (पू...