बदायूं, जून 18 -- बदायूं। करुआ पुल हादसे में छह महिलाओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम अवनीश कुमार राय ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति हादसे के कारणों, जिम्मेदार लोगों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देगी। उझानी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीएम अवनीश कुमार राय ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और एआरटीओ हरिओम गौतम की संयुक्त समिति गठित की है। यह समिति हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टरों में आगे निकलने की होड़ ने छीन ली छह जिंदगियां डीएम ने बताया कि समिति घटनास्थल का निरीक्षण कर यह पता लगाएगी कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। स...