सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी बॉर्डर पर गुरुवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी और एनसीबी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस की खेप पकड़ी। विशेष गश्ती दल ने गुरुवार को नेपाल सीमा से आ रही एक बाइक को रोक कर तलाशी ली तो छह किलो चरस बरामद हुई। सुबास पासी व अत्वारी जिला कपिलवस्तु, लुंबिनी नेपाल को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एनसीबी गोरखपुर टीम के इंस्पेक्टर महेश प्रसाद ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जार रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...