गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने सूचना पर लगभग छह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली से गांजा लाकर यहां बिक्री करते थे। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान कनावनी पुलिया के पास से शाहरुख निवासी नंदग्राम को लगभग पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा वसुंधरा सेक्टर-14 के एक पार्क से मोनू निवासी कड़कड़ मॉडल को लगभग एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दिल्ली में अलग-अलग स्थानों से गांजा लाकर यहां बेचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...