हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। पिछले सप्ताह से तापमान में राहत नहीं मिली है और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को भी दिनभर लू जैसे हालात बने रहे। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गर्म हवाएं छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों में भी सन्नाटा दिखाई दिया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बचाव के उपाय करते नजर आए।शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- तापमान में उछाल से बढ़ी तपिश, दिन के साथ रातें भी हुई गर्म तापमान में बढ़ोतरी से दिन में गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। ...