मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। फर्जी फर्म बनाकर 36 करोड़ की जीएसटी चोरी करने में कोयला व्यवसायी पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जीएसटी विभाग की उपायुक्त कनक तिवारी ने 22 दिसंबर 2025 को भदोही के छेछुआ गांव निवासी कोयला व्यवसायी यज्ञवासिनी सिंह और उनके बेटे स्वतेज सिंह उर्फ राज के खिलाफ टैक्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में उपायुक्त ने बताया था कि बजाज इंटरप्राइजेज और बनारस ट्रेडिंग के नाम से फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू हुई। जांच में दोनों के तीन और फर्मों की जानकारी मिली। उपायुक्त ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पांचों फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। उन्होंने बताया कि बजाज इंटर प्राइजेज ने पांच और बनारस ट्रेडिंग ने छह करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की थी। जबकि गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.