गुड़गांव, फरवरी 12 -- सोहना,संवाददाता। सोहना लायंस क्लब सिटी ने छह सौभाग्यशाली कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। विवाह के साथ कन्याओं को घरेलू सामान उपहार स्वरुप दिया गया। इस अवसर पर सोहना विधायक समेत अन्य समाज सेवाकों ने इस विवाह समारोह कराने वाले क्लब की सराहना की। गुरुवार को सोहना लायंस क्लब सिटी ने दूसरा सामुहिक विवाह समारोह किया। जिसमें 6 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। यह कार्यक्रम शहर की हनुमान बगीची में कराया। लायंस क्लब सिटी के प्रत्येक पदाधिकारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के इस सहासी कार्य को सहराया। नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने वालों में सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर समेत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, नारायण भडाना, समेत दर्जनों समाज सेवियों ने इस विवाह समारोह में अपना योगदान दिया। वक्ताओं ने क्लब द्वारा समाज कल्याण...