आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने जनपद में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान मिलीं कमियों के आधार पर छह औषधि प्रतिष्ठानों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। मेसर्स शिवम मेडिकल हाल तहबरपुर टीकापुर को सात दिन, मेसर्स नेशनल मेडिकल स्टोर मेंहनगर को अग्रिम आदेश तक, मेसर्स विशाल मेडिकल्स, मेहनाजपुर लालगंज को अग्रिम आदेश तक, मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर गुलामी का पुरा को अग्रिम आदेश तक, मेसर्स रविंद्र मेडिकल हाल टीकापुर निजामाबाद रोड को अग्रिम आदेश तक के लिए और मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर मंदे के 10 दिन के लिए क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...