खगडि़या, जनवरी 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता विद्युत विभाग के जेई भगीरथ झा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने दो अलग-अलग दिनों में छापामारी कर आधा दर्जन उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने का दोषी पाया। दोषी पाए जाने वाले उपभोक्ताओं से चोरी की गई बिजली राजस्व के साथ ही पूर्व से बकाया बिजली विपत्र वसूली करने के लिए जेई ने थाना ध्यक्ष को दो अलग-अलग आवेदन देकर छह बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी कर जलाने का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को छापामारी दल बलैठा पंचायत के बलैठा, नारदपुर, पचाठ एवं ढांढ़ी गांव में छापेमारी कर चार उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने का दोषी पाया। पकड़े गए उपभोक्ताओं में बलैठा गांव के चंद्रकिशोर साह के पुत्र सूरज कुमार, नारदपुर गांव निवासी गोविंद महतों के पुत्र कमलेश्वरी महतों, पचाठ गां...