वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। फैक्टरियों सहित अन्य निर्माण इकाइयों में अनुदानित यूरिया के इस्तेमाल की जांच के लिए गुरुवार को कृषि और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम ने सम्बन्धित फर्मों में जांच की। छह औद्योगिक इकाईयों और गोदामों की जांच में दो स्थानों पर टेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...