धनबाद, मार्च 6 -- धनबाद जिले में होमगार्ड बहाली की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वर्ष 2023 में निकाली गई 1478 पदों की बहाली के लिए आगामी छह अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। गृहरक्षक भर्ती के लिए शहरी गैर-तकनीकी, शहरी तकनीकी, ग्रामीण और प्रखंडवार अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। परीक्षा की सभी प्रक्रियाएं मेगा कॉम्प्लेक्स बिरसा स्टेडियम में संपन्न होंगी। गृहरक्षकों की शारीरिक और लिखित परीक्षा की शुरुआत पूर्वी टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों से होगी। पूर्वी टुंडी के अभ्यर्थियों की परीक्षा छह अप्रैल, टुंडी सात अप्रैल, कालियासोल आठ अप्रैल, बलियापुर नौ अप्रैल, निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। तोपचांची के महिला-पुरुष अभ्यर्थी 11 अप्रैल, ग...