अररिया, अप्रैल 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सोमवार छह अप्रैल सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। ये स्कूल अब सुबह 6:30 से 12:20 बजे तक चलेंगे। इस दौरान सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना और 7:00 बजे से पढ़ाई शुरू होगी, ताकि बच्चे चिलचिलाती धूप से बच सकें। इसकी पुष्टि डीईओ संजय कुमार ने की। सुबह की पढ़ाई: पहली घंटी सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी। लंच ब्रेक: सुबह 9:00 बजे से 9:40 बजे के बीच (40 मिनट)। शिक्षकों के लिए: 12:30 बजे तक विद्यालय में रहकर समीक्षा। यह प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों सहित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। यह समय सारणी अप्रैल और मई के भीषण गर्मी के महीनों के लिए प्रभावी रहेगी। ग्रीष्मावकाश से पूर्व तक इसी समय सारिणी के अनुसार विद्यालय चलेंगी।स्कूल ट...