भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में पिछले साल अप्रैल में जिन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। उनके 11 माह की सेवा अवधि समाप्त होने वाली है। इसको लेकर उनके सेवा विस्तार की प्रक्रिया विवि शुरू करेगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने सभी पीजी विभागों के हेड और अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र उपलब्ध कराए गए फार्मेट में सूचना मांगी गई है। छह अप्रैल तक जरूरी सूचना फार्मेट में विवि को उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें अतिथि शिक्षकों का नाम, विषय, प्रति माह कक्षा की संख्या, पूरे वर्ष के कक्षा की संख्या आदि की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट संस्थान के प्रधान द्वारा सत्यापित होना चाहिए। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर जानकारी मांगी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...