मेरठ, जुलाई 17 -- खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह चयन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित किया जाएगा। सभी चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगी, जिसमें प्रतिभागियों को न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 14 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। मेरठ में टेनिस का जिला स्तरीय ट्रायल छह अगस्त को आयोजित होगा, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 12 एवं 13 अगस्त को होगा। प्रदेश स्तरीय टेनिस ट्रायल 19 से 20 अगस्त तक भारती में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग द्वारा जारी कार्यमुक्ति पत्र के साथ न...