छह अक्तूबर से आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा
प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच कंप्यूटर आधारित होगी। इस भर्ती में तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के 323 और ग्रेड-तीन के 6,234 समेत कुल 6,557 पदों पर चयन होगा। परीक्षा शहर की जानकारी 27 से 30 सितंबर के बीच जारी की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित प्रति साथ लानी होगी। आधार में दर्ज नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम दसवीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होना चाहिए। यह भी पढ़ें- आज रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती का आखिरी दिन, 3993 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.