औरैया, अक्टूबर 3 -- पोषण माह के तहत छह अक्तूबर को जिले में ऑनलाइन पोषण पाठशाला आयोजित की जाएगी। इसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, बाल विकास और कुपोषण से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। विशेषज्ञ प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' विषय पर पोषण पाठशाला सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। एनआईसी के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और विषय विशेषज्ञ हिंदी में जानकारी देंगे।एनआईसी केंद्र पर तीन से चार बाल विकास परियोजना अधिकारी और इतनी ही मुख्य सेविकाएं मौजूद रहेंगी। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को क...