पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर। भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर ने शुक्रवार को छहमुहान पर राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के जनहित कार्यों में निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। जहां भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आमंत्रित किया जाएगा, वे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। क्लब के अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में शहर के चौक-चौराहों पर पेयजल की काफी आवश्यकता होती है।मौके यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में निशुल्क पेयजल व्यवस्था से राहगीरों को राहत पर ड...