देहरादून, दिसम्बर 25 -- भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र घेल के नेतत्व में महानगर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लैंसडाउन चौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और भाजपा के शीर्ष नेतत्त्व की छवि धूमिल करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध करने वालों में निर्वतमान महानगर अध्यक्ष व पार्षद विशाल कुमार, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर वाल्मीकि, जयपाल वाल्मीकि, महानगर महामंत्री अतुल सोनकर, राजीव चौहान, संजय खरे, राजकमल, धर्मवीर गहलोत, वंश वाल्मीकि, हर्ष गहलोत, रोहित कुमार, नवीन कुमार, केवल कुमार, संजीव कुमार, बॉबी कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...