अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- छर्रा। कस्बा छर्रा में अतरौली-कासगंज रोड छर्रा में चौराहा पर जाम लगा ही रहता है। जबकि रोड की चौड़ाई 180 फिट है, लेकिन रोड पर व्यापरी अतिक्रमण किये रहते है। दुकान के आगे तख्त और उसके आगे ढकेल लगवा लेते हैं। जबउसके आगे बाइक खड़ी हो जाती है तो रोड संकरा हो जाने से जाम की स्थिति हो जाती है और जाम लग जाता है। वहीं छर्रा में अनाज मंडी के कारण ट्रक ट्रैक्टर ई-रिक्शा आदि के कारण जाम लगा रहता है। जब एंबुलेंस जाम में फंसती है तो मरीज की जान खतरे मे पड़ जाती है फिर भी अधिकारी मौन रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...