अलीगढ़, अप्रैल 2 -- छर्रा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी ग्रामीण अलीगढ़ एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी छर्रा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने कस्बा छर्रा के प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की गहन जांच की, जिसमें कुल 32 चालान किए गए। चेकिंग के दौरान कई लोग बिना हेलमेट और बिना वैध कागजात के वाहन चलाते हुए पाए गए। एक मोटरसाइकिल चालक के पास वाहन के आवश्यक कागजात न होने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।चेकिंग अभियान के चलते कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। कई लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर गलियों से निकलते हुए नजर आए।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.