अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता छर्रा गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से बुधवार को सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। गैंगरेप पीड़िता के पिता से सपा प्रतिनिधि मंडल ने घटनाक्रम व सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुरादाबाद के कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि शासन प्रशासन ने मामले में जो कार्रवाई की है वह पर्याप्त नहीं है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिस तरह की कार्रवाई दूसरे प्रकरण में की गई है उसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित बिटिया को एक करोड़ की आर्थिक मदद व उसके परिवार को सुरक्षा दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने गैंगरेप पीड़िता को 50 लाख दिए जाने की मांग उठाई प्रतिनिधियों की बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधि मंडल ने मेडिकल कालेज में छर्रा गैंगरेप पीड़ि...