जहानाबाद, फरवरी 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छरियारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र शर्मा, संजीत कुमार, सोनल कुमार है जबकि दूसरे पक्ष के हृदय शर्मा, उषा देवी, हर्ष कुमार, प्रवीण कुमार और मोना कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...