विकासनगर, मई 22 -- छरबा भूमि प्रकरण की स्टांप चोरी में शामिल कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता ने की है। शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित कुमार ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर और तहसील के कुछ लेखपालों पर गंभीर आरोप लगाए गए। बताया कि ग्राम छरबा में भूमि रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क में अनियमितता, प्रतिबंधित चाय बागान सीलिंग भूमि की रजिस्ट्रियां और फर्जी हस्तांतरण आख्या का मामला सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...