चम्पावत, जून 7 -- जगदीश राय, लोहाघाट। स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रविवार को छमनियां स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने साइकिलिंग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए जीवन में साइकिल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी बिष्ट ने कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिलिंग के स्वास्थ्य लाभों, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद स्टेडियम में साइकिलिंग प्रदर्शन भी किया गया। कोच मोहन सिंह राणा ने महा जनजागरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें-...